लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस ₹7 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किए जाने के विरोध में छात्रों ने मैत्री भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। छात्रों का कहना है कि सामान्य सुविधाओं वाले हॉस्टल की फीस में करीब चार गुना बढ़ोतरी उचित नहीं है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने फंड की कमी का हवाला देते हुए फीस बढ़ाने की बात कही है। #LucknowUniversity #HostelFeeHike #Student #LucknowNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch