विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और वोटर लिस्ट में कथित धांधली को लेकर 'द इंडियन एक्सप्रेस' की हालिया खोजी रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग पर सीधा हमला बोला है। अभिजीत दीपके ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि "ज्ञानेश कुमार भारत के दुश्मन हैं। खबरों के मुताबिक मतदाता सूची से 12 करोड़ से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं, जो 2024 लोकसभा चुनाव के समय पंजीकृत 97 करोड़ मतदाताओं का लगभग 12.4% है।" उन्होंने चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एनडीए और विपक्ष के बीच महज 2% वोटों का अंतर था, ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाय चुनाव की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। दीपके ने इस पूरी प्रक्रिया (SIR) को 'विशेष गहन हेराफेरी' (Special Intensive Rigging) करार दिया है। #AbhijeetDipke #CJP #GyaneshKumar #ElectionCommission #VoterList
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch