लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यंग्यात्मक अंदाज में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "कल धर्मेंद्र प्रधान का जिस तरह स्वागत हुआ, उससे ऐसा लगा मानो भाजपा नेताओं को लगा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए प्रधान को हटाया गया।" अखिलेश यादव ने अपने भाषण में पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली, छात्रों के भविष्य और सरकार की जवाबदेही जैसे मुद्दों को भी उठाया। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। #AkhileshYadav #Parliament #LokSabha #DharmendraPradhan #PaperLeak
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch