Molitics

@moliticsindia

त्योहार और लंबी छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में लोग घरों व रिश्तेदारों से मिलने निकले, जिससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। लालकुआं से डासना तक करीब 6 किमी लंबी कतार लगी और कई जगह वाहन घंटों रेंगते रहे। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई प्रमुख मार्ग भी जाम की चपेट में रहे। रक्षाबंधन की खरीदारी और शाम के पीक-ऑवर ट्रैफिक ने हालात और बिगाड़ दिए। त्योहार मनाने निकले लोग घंटों सड़कों पर फंसे नजर आए। #RakshaBandhan #DelhiNCR #DelhiTraffic #GhaziabadTraffic #NoidaTraffic

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch