यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 की मौत! UP के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में आग लग गई. इस हादसे में 9 लोगों की झुलसने से मौत हो गई. मृतकों में 8 पुरुष और 1 महिला बताई जा रही है. बस में करीब 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. फायर ब्रिगेड ने 20 लोगों का रेस्क्यू किया, जबकि कुछ यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में जले शवों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है. UP News | Uttar Pradesh | Noida Yamuna Expressway
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch