Molitics

@moliticsindia

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके (DMK) नेता वी. सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कथित TASMAC भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े मामले में सर्वोच्च अदालत ने बालाजी की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। मद्रास हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सेंथिल बालाजी ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। प्रधान न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई करते हुए उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने, अपना पासपोर्ट अधिकारियों के पास जमा करने और गवाहों को प्रभावित न करने की शर्त पर यह राहत दी है। #SenthilBalaji #SupremeCourt #TamilNaduPolitics #DMK #cmvijay

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch