तमिलनाडु के उसिलमपट्टी में 16 वर्षीय दलित छात्रा की आत्महत्या के मामले में सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छात्रा निशांति 24 अगस्त को 11वीं में दाखिले के लिए अपनी मां के साथ स्कूल गई थी। आरोप है कि मां के हाथ जोड़कर खड़े होने पर छात्रा ने उनके हाथ नीचे कर दिए, जिसके बाद प्रधानाध्यापिका ने उसे डांटा और स्कूल से बाहर जाने को कहा। अगले दिन छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पहले आत्महत्या का मामला दर्ज किया, बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट की धाराएँ जोड़ीं। #TamilNadu #Nishanthi #DalitStudent #SCSTAct
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch