राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बाढ़ और अन्य गंभीर संकटों के समय प्रधानमंत्री बिहार का दौरा नहीं करते और केवल चुनाव आते ही उन्हें बिहार की याद आती है। उन्होंने कहा कि चुनाव में आकर प्रधानमंत्री बिहार को ही बदनाम और अपमानित करने का काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम इस बार भी आकर पिछले 21 सालों से जारी एनडीए सरकार के 'जंगलराज' का ही रोना रोएंगे। #TejashwiYadav #RJD #PMModi #BiharPolitics #NDAGovernment
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch