वाराणसी में हालिया बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या सामने आई है। कई कॉलोनियों में लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ रहा है। इसी बीच सामने आए वीडियो में विदेशी पर्यटकों के सामने वाराणसी की बदहाल सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।खास बात यह है कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में सवाल उठता है-जब अपने ही संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की यह स्थिति है, तो ‘विकास’ के दावों की जमीनी हकीकत क्या है? #Varanasi #UrbanInfrastructure #UttarPradesh #GroundReality
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch