उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के उमर्दा ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर कक्षा के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शिक्षक के सोने के दौरान कई बच्चे पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल चलाते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की जवाबदेही और स्कूलों में निगरानी तंत्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्कूल में बच्चों के हाथ में मोबाइल कैसे पहुंचे और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? #Kannauj #UttarPradesh #GovernmentSchool #SchoolEducation #UPCM
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch