Justice Yashwant Verma के 2025 कैश कांड की जांच कर रही संसदीय समिति ने 12.08.26 को लोकसभा में रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए हैं. समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त 2025 को जज के सरकारी आवास के स्टोररूम में 500 के नोटों से भरी हुई बोरी मिली थी, इनमें ज्यादातर नोट जले हुए थे. जज कैश की मौजूदगी, उसके स्रोत और मालिकाना हक के बारे में संतोषजनक सफाई नहीं दे पाए. इसके साथ ही सबूतों को संभालने और सुरक्षित रखने में गंभीर लापरवाही पाई गई.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch