Molitics

@moliticsindia

भारतीय रेलवे में RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बड़ा और कड़ा फैसला सुनाया है। दो RAC यात्रियों को एक ही कंबल (Bedroll) शेयर कराने के मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आयोग ने रेलवे पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता आयोग ने स्पष्ट किया कि यात्री पूरे किराए का भुगतान करते हैं, ऐसे में उन्हें आधी-अधूरी सुविधाएं देना अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice) है। आयोग ने रेलवे को यात्रियों के अधिकार और स्वच्छता मानकों का पूरा ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी है। #IndianRailways #ConsumerCourt #RailwayNews #itctc

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch