उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई, जिसमें झुलसकर 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। #YamunaExpressway #GreaterNoida #BusAccident #FireAccident #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch