Molitics

@moliticsindia

चुनाव आयोग (ECI) के भीतर आंतरिक मतभेदों की खबरों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर उठते सवालों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने संस्थागत वैधता और संसदीय प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर वोट चोरी हुआ है और संसद में बैठे सांसद चोरी हुए वोटों के आधार पर चुने गए हैं, तो उनके द्वारा बनाए गए कोई भी कानून और किए गए संस्थागत बदलाव भी अवैध होंगे।" इससे पहले भी राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी और 'वोट चोरी' को संविधान पर सीधा हमला और राष्ट्रद्रोह करार दिया था। वहीं दूसरी ओर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और ECI ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश बताया है। #RahulGandhi #Congress #ElectionCommission #ECI #GyaneshKumar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch