निर्वाचन आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली और चुनाव आयुक्तों के सेवा शर्तों से जुड़े कानून को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कानून पास कराया है जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त एवं चुनाव आयुक्तों को जीवन में कभी भी जेल नहीं हो सकती, उन्हें आखिरी सांस तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न ही पूछताछ हो सकती है। यह विशेषाधिकार पद से हटने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या जज के पास भी नहीं है।" RJD नेता ने आगे दावा किया कि यह कानून चुनाव में धांधली, EVM में हेरफेर और फर्जी वोटिंग कराने के लिए बनाया गया है। उन्होंने सत्तापक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "ये लोग लोकतंत्र के कसाई और बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के हत्यारे हैं।" #TejashwiYadav #RJD #ElectionCommission #ECI
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch