मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह में अब CJI सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे. 22 अगस्त को होने वाले समारोह में उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इससे पहले CJI सूर्यकांत को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था और उन्हें दीक्षांत समारोह में भाषण देना था. यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी में 450 से अधिक छात्रों ने CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch