Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि वह स्वयं आदिवासी समुदाय से है, फिर भी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि युवाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ मौजूदा सरकार को चुना था, लेकिन अब छात्रों के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र ने मांग की कि पेपर लीक और भर्ती में कथित गड़बड़ियों पर निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अपने संबोधन के दौरान छात्र ने झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की भी सराहना की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए है। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProtest #JharkhandStudents

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch