भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-05) को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। लगभग 2,367 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट जिओसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (Geo-Orbit) में स्थापित होने वाला भारत का पहला समर्पित जियो-इमेजिंग उपग्रह है। लगभग 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से यह उपग्रह हर 30 मिनट में भारतीय भूभाग की रियल-टाइम तस्वीरें भेजने में सक्षम होगा। इसे 'अंतरिक्ष में भारत की आंख' (Eye in the Sky) भी कहा जा रहा है, जो प्राकृतिक आपदाओं जैसे चक्रवात व बाढ़ की सटीक निगरानी, कृषि आंकलन, मौसम पूर्वानुमान और देश की रणनीतिक सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। #ISRO #EOS05 #GSLVF17 #SpaceMission #EyeInTheSky
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch