कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह कहने के बजाय कि 'मैंने माफ कर दिया', देश के छात्रों से खुद माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं पर लाठियां चलवाई गईं और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, ऐसे में सरकार को खुले तौर पर यह स्वीकार करना चाहिए कि 'यह मेरी, मेरी सरकार की और पुलिस की गलती थी, इसलिए मैं आप सबसे माफी मांगता हूं।' खड़गे ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों को तुरंत सुनने और न्याय देने की बात कही। #MallikarjunKharge #Congress #PMModi #cjp #PressConference
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch