जमुई में नाबालिग से बदसलूकी को JDU प्रदेश अध्यक्ष ने बताया “छिटपुट घटना” बिहार के जमुई में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्रा और उसके साथ मौजूद लड़के को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया। वायरल वीडियो में छात्रा के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। इसी घटना पर JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ऐसी “छिटपुट घटना” होती रहती है और सरकार संवेदनशील है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आज ऐसी घटनाओं पर प्रशासन कार्रवाई करता है। #Jamui #Bihar #UmeshKushwaha #JDU #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch