दिल्ली में लगातार बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था का मुद्दा अब MCD सदन तक पहुंच गया है। 24 अगस्त को सिविक सेंटर में MCD की बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर नाव लेकर सदन पहुंचे। सदन के बाहर नाव के साथ अलग-अलग इलाकों से लाया गया कूड़ा भी रखा गया और भाजपा शासित MCD के खिलाफ नारेबाजी की गई। AAP ने आरोप लगाया कि बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हैं, ट्रैफिक घंटों प्रभावित हो रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। पार्टी ने सफाई, ड्रेनेज और जलभराव की समस्या पर MCD से जवाब मांगा और मेयर के इस्तीफे की मांग भी उठाई। #Delhi #MCD #DelhiRain #Waterlogging #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch