Molitics

@moliticsindia

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। देश भर से आए 5,300 से अधिक आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद कुल 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। राम मंदिर परिसर में तीन सदस्यीय चयन समिति (पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली, रिटायर्ड ले. जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और डॉ. सुरेश हावड़े) उम्मीदवारों का इंटरव्यू ले रही है। मंदिर के प्रशासनिक, वित्तीय और परिसर प्रबंधन की कमान संभालने वाले इस पद के लिए प्रशासनिक अनुभव (Administrative Experience) रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। #RamMandir #AyodhyaNews #RamMandirTrust #Ayodhya

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch