जंतर-मंतर पर CJP के ऐतिहासिक छात्र आंदोलन और भारी जनदबाव के आगे झुकते हुए जब धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा, तो अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरकार के बचाव में आगे आए हैं। NEET धांधली पर घिरी सरकार की तरफ से राजनाथ सिंह का कहना है कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है और छात्रों की चिंताओं का समाधान किया जाएगा। एक तरफ़ जंतर-मंतर की सड़कों पर उठी आवाज़ को 'सुनने' का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ़ इस्तीफा देने वाले मंत्री की तारीफ़ें भी बाँधी जा रही हैं। सवाल यह है कि क्या जंतर-मंतर से उठी इस क्रांति के बाद महज़ बयानों से छात्रों का भरोसा लौट पाएगा, या यह सिर्फ़ डैमेज कंट्रोल है? #RajnathSingh #DharmendraPradhan #CJP #JantarMantar #bjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch