Molitics

@moliticsindia

बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BUHS) के अभ्यर्थी बिहार के अलग-अलग जिलों से पटना स्थित Janata Dal United (JDU) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। अभ्यर्थी स्थायी कुलपति की नियुक्ति, पूरे मामले की जांच और कार्रवाई, परीक्षा शुल्क कम करने, Re-evaluation और Academic Calendar लागू करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2025 में BTSC लैब टेक्नीशियन की वैकेंसी निकली थी, लेकिन अब तक परीक्षा नहीं हुई। वे परीक्षा जल्द कराने की मांग भी कर रहे हैं। अभ्यर्थी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात करने JDU कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद कर दिया गया और मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारी फार्मासिस्ट भर्ती में B.Pharm को शामिल करने और B.Pharm की चार साल की डिग्री को रोजगार का अवसर देने की भी मांग कर रहे हैं। #Bihar #BUHS #JDU #BTSC #Student

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch