Molitics

@moliticsindia

लुधियाना का जहरीला बुड्ढा नाला फैक्ट्रियों और उद्योगों का रासायनिक अपशिष्ट (Chemical Waste) लेकर सीधे सतलुज नदी में समा जाता है। यही दूषित पानी आगे नहरों के जरिए पंजाब के विशाल कृषि क्षेत्रों तक पहुंचता है, जिसे लोग सिंचाई और दैनिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। फाजिल्का के अबोहर में 'कैंसर स्ट्रीट' के नाम से पहचाने जाने वाले इलाके में हर घर से सामने आ रहे कैंसर के मामले इस भीषण जल प्रदूषण की दर्दनाक गवाही दे रहे हैं। बुड्ढा नाला से सतलुज तक फैले प्रदूषण और उसके बीच जिंदगी से जूझते लोगों की पूरी कहानी जानने के लिए देखिए हमारी डॉक्यूमेंट्री "CANCER STREET" Molitics के यूट्यूब चैनल पर। लिंक -youtube.com/@moliticsindia Documentry by- @neeraj_jhaa #CancerStreet #BuddhaNalla #SutlejRiver #WaterPollution #GroundReport

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch