Molitics

@moliticsindia

बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी मांग को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने 11 अक्टूबर 2026 से पांच दिवसीय रथ यात्रा निकालने की घोषणा की है। प्रस्तावित यात्रा करीब 500 किलोमीटर की होगी और मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से होकर गुजरने की बात कही गई है। उनका यह रुख नया नहीं है। 2024 में भी शास्त्री ने कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान में संशोधन किया जा सकता है और इसे अपना संकल्प बताया था। क्या भारत का संविधान ऐसी किसी व्यवस्था की अनुमति देता है? #DhirendraKrishnaShastri #HinduRashtraDebate #ConstitutionOfIndia #IndianConstitution #SecularIndia

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch