झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को स्वतंत्रता दिवस पर रांची के सदर अस्पताल में पुलिस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। महतो ने आरोप लगाया कि उनके साथ मौजूद समर्थकों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें सीने में चोट लगी। देवेंद्र महतो का कहना है कि कमजोरी और स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद वे अपने अधिकारों और छात्रों की आवाज के लिए आंदोलन जारी रखे हुए हैं। घटना के बाद सवाल उठ रहा है-जब देश आजादी का जश्न मना रहा है, तब अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकना क्या उचित है? #DevendraNathMahato #Jharkhand #JPSC #JSSC #StudentProtest
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch