Molitics

@moliticsindia

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा UGC-NET (जून 2026) के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर में भारी गलतियों और पुराने प्रश्नों के दोहराव के बाद परीक्षा रद्द कर सितंबर में दोबारा (Re-Exam) कराने के फैसले पर विरोध तेज़ हो गया है। ANI और ETV भारत की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फैसले के विरोध में NSUI, AISA और SFI सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने दिल्ली स्थित NTA मुख्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। छात्रों ने NTA को भंग करने, इसके अध्यक्ष के इस्तीफे और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों तथा कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'गलती NTA की है, लेकिन इसकी सजा लाखों अभ्यर्थियों को भुगतनी पड़ रही है। #UGCNET #NTA #StudentProtest #NSUI #EducationSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch