केंद्र सरकार की E20 एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल नीति और वाहनों के नुकसान का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पीएम आवास का घेराव करने से रोके जाने के बाद आप नेता और कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल का आरोप है कि E20 ईंधन से आम जनता की गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और बिना विकल्प दिए इसे ज़बरदस्ती थोपा जा रहा है। AAP की मांग है कि पेट्रोल पंपों पर नॉर्मल पेट्रोल और E20 दोनों का विकल्प मिले, साथ ही E20 की कीमतें कम की जाएं। #ArvindKejriwal #ManishSisodia #E20Fuel #bjp #PMModi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch