Molitics

@moliticsindia

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि सरकार भर्ती परीक्षाओं के नाम पर युवाओं से आवेदन शुल्क तो ले रही है, लेकिन परीक्षाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से नहीं हो पा रही हैं। छात्रों का कहना है कि जिन परीक्षाओं का आयोजन होता भी है, उनमें पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग जाता है। छात्रों की मांग है कि पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर पूरा किया जाए। Video -@Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JharkhandStudents #StudentProtest #PaperLeak #ExamScam

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch