सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली पुलिस को छात्र बहुल इलाकों और हबों में संचालित सभी पीजी (PG) व हॉस्टलों की तत्काल सुरक्षा जांच करने के निर्देश दिए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी ब्योरे के अनुसार, बिना अनुमति और अग्नि/ढांचागत सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर चल रहे पीजी और अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग व सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपराज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा और बुनियादी मानकों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #DelhiLG #TaranjitSinghSandhu #SatyaNiketan #MCD #IllegalConstruction
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch