Molitics

@moliticsindia

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री तारिक रहमान और पूर्व अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि बांग्लादेश अब उस दौर की तरफ लौट चुका है जिससे उसे आज़ादी दिलाई गई थी। हसीना के मुताबिक, आज का बांग्लादेश वह देश नहीं रहा जिसे उनकी पीढ़ी ने बनाया था। शेख हसीना ने कहा कि उन्हें भले ही देश से दूर कर दिया गया हो, लेकिन वे बांग्लादेश की जनता से अलग नहीं हुई हैं। उन्होंने जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि वह प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं था, बल्कि मोहम्मद यूनुस के बयानों से साफ है कि इसे एक पूरी रणनीति के तहत रचा गया था। #SheikhHasina #TariqueRahman #BangladeshPolitics #India

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch