पटना सिटी के चौक-शिकारपुर ओवरब्रिज पर 15 सितंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जयप्रकाश साव करीब 50 फीट ऊंचे लोहे के ढांचे पर चढ़ गया। नीचे गिरने की आशंका से मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को बुलाया गया। क्रेन और कमांडो की मदद से 20–25 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू के दौरान पुल पर ट्रैफिक भी रोकना पड़ा। पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश पटना में ऑटो चलाता है। वह इतनी ऊंचाई पर क्यों चढ़ा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस पूछताछ कर रही है। #Patna #PatnaCity #BiharNews #RescueOperation #Shikarpur
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch