News Pinch

@thenewspinch

Bihar Crime: बिहार के सीतामढ़ी में ज़िला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बिहार के सीतामढ़ी में शनिवार, 12 सितंबर 2026 की सुबह जिला पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया-रामपट्टी चौक के पास बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले वैद्यनाथ महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब आठ गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही करीब एक दर्जन थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया, गुस्साए लोगों ने SP समेत पुलिस की अन्य गाड़ियां तोड़ डालीं. देखिए वीडियो...

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch