राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद संजय यादव ने देश में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया और कॉलेजियम सिस्टम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यायपालिका में जजों के चयन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसमें बड़े बदलाव की मांग की है। संजय यादव ने कहा कि भारत में एक चपरासी पद के चयन के लिए भी अभ्यर्थियों को बाकायदा परीक्षा देनी पड़ती है, लेकिन उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति बिना किसी पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा के कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से होती है। उन्होंने कहा की जजों की नियुक्ति भी परीक्षा के आधार पर ही होनी चाहिए। #SanjayYadav #RJD #CollegiumSystem #IndianJudiciary #SupremeCourt
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch