Molitics

@moliticsindia

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूलों का जायजा ले रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में CJP की टीम आदिवासी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को दर्ज कर रही है। दीपके ने गढ़चिरौली के एक स्कूल का वीडियो साझा करते हुए लड़कियों के खुले और बिना दरवाजे वाले बाथरूम, टूटे दरवाजे और लड़कों के टॉयलेट में पानी, ड्रेनेज और छत की कमी का मुद्दा उठाया। वीडियो में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले स्कूल बैग दिखाते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि बच्चों को बुनियादी सुविधाएं देने के बजाय सरकार प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रही है। #AbhijitDipke #CJP #Gadchiroli #AdivasiSchool #SchoolThikKaro

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch