जिन मतदाताओं के नाम SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान हटा दिए गए हैं, उनकी सहायता और पुनः नाम दर्ज करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) एक विशेष अभियान (Special Drive) शुरू करेगा। तीनों चुनाव आयुक्तों की उच्चस्तरीय बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही, ECI ने निर्णय लिया है कि सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर की अगुवाई में एक विशेष समिति गठित की जाएगी, जिसमें IIT या IIIT के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह समिति ECINET पोर्टल की समीक्षा (Review) करेगी। #ECI #ElectionCommission #VoterList #ECINET
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch