दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से हुई बर्बरता और कॉलेज के बैक गेट के पास पुलिस एनकाउंटर के बाद लेडी श्री राम कॉलेज (LSR) प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ऑफलाइन कक्षाएं स्थगित कर ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। इंडिया टुडे और हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कार्रवाई और बैक गेट के करीब हुई गोलीबारी के बाद छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा ने यह कदम उठाया है। कॉलेज प्रशासन ने दिल्ली पुलिस संपर्क साधकर कैंपस की बाउंड्री और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं LSR स्टूडेंट्स यूनियन ने भी ऑनलाइन मीटिंग बुलाकर छात्राओं की सुरक्षा ऑडिट, बेहतर लाइटिंग और पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। #LSRCollege #DelhiUniversity #WomenSafety #DelhiNews #KalkajiIncident
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch