कर्नाटक के यादगीर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित कार्यक्रम और पथ संचलन में भाग लेने के आरोप में सार्वजनिक शिक्षा विभाग ने दो सरकारी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्नाटक सिविल सेवा (आचरण) नियमों के कथित उल्लंघन के आधार पर की गई है, जो सरकारी कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक या धार्मिक-सांस्कृतिक संगठन की गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने से रोकते हैं। यह मामला तब तूल पकड़ा जब शिक्षकों की RSS के कार्यक्रम में मौजूदगी की तस्वीरें और शिकायतें सामने आईं। इसके बाद सार्वजनिक शिक्षा विभाग (DDPI) ने विभागीय जांच के आदेश देते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। #KarnatakaNews #RSS #TeacherSuspended #Yadgir
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch