दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में 34 वर्षीय कर्मचारी रंजीत की कथित तौर पर खुले बिजली के तारों और सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते करंट लगने से मौत हो गई।आरोप है कि कर्मचारियों की कमी के चलते एक ही कर्मचारी से बागवानी के साथ बिजली का काम भी करवाया जा रहा था। रंजीत अपने पीछे 7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी छोड़ गए हैं। घटना के बाद छात्रों के विरोध के बीच एफआईआर दर्ज हुई। परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, पत्नी को स्थायी नौकरी और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग की है। अब सवाल है-इस कथित लापरवाही की जवाबदेही आखिर किसकी तय होगी? #DelhiUniversity #SouthCampus #Accountability #BreakingNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch