NEET धांधली और छात्र आंदोलन को लेकर संसद में जारी भारी हंगामे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों को सीधी चुनौती दी है। गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर विपक्ष से मांग की है कि वह 24 घंटे की निरंतर चर्चा के लिए तैयार हो, ताकि छात्रों के मुद्दों पर आमने-सामने बहस हो सके। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य और हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा करने के बजाय केवल सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में बहस के बाद देश की जनता खुद तय करेगी कि सच का सामना कौन कर रहा है और कौन मुद्दों से भाग रहा है। #StudentProtest #AmitShah #LokSabha #NEETPaperLeak #jantarmantar
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch