Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री की ओर से दिया गया, और इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग और गोलीबारी जैसे आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि ऐसी कार्रवाई हुई , तो इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। #RahulGandhi #LokSabha #Parliament #StudentProtest #HomeMinister

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch