Molitics

@moliticsindia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने 'दिमागी नक्सल' की परिभाषा गढ़ते हुए कहा कि दिमागी नक्सल वे लोग हैं जिन्हें हाफिज सईद में 'साहब', ओसामा में 'जी', जाकिर नाइक में 'शांति का मसीहा' और बुरहान वानी में 'भटका हुआ नौजवान' नजर आता है, लेकिन भारत के सेनाध्यक्ष में 'सड़क छाप गुंडा' दिखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग देश की सेना और विकास का विरोध करते हैं लेकिन राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रति सहानुभूति रखते हैं, वही असल मायने में 'दिमागी नक्सल' मानसिकता से ग्रस्त हैं। #SudhanshuTrivedi #BJP #DimagiNaxal #Congress #NationalSecurity

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch