Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति के बाहरी लोगों के प्रवेश, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर लगी रोक का विरोध अब तेज़ हो गया है। जयपुर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस विधायकों ने जब 'आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय' का दौरा कर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की, तो भारी पुलिस बल ने उन्हें स्कूल के बाहर ही रोक दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भजनलाल सरकार सरकारी स्कूलों की बदहाल इमारतों, शिक्षकों की कमी और चरमराई शिक्षा व्यवस्था को छुपाने के लिए यह 'तुलगकी फरमान' लागू कर रही है। दूसरी ओर, सरकार का तर्क है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और निजता (Privacy) बनाए रखने के लिए उठाया गया है। #RajasthanNews #Jaipur #CongressProtest #TikaramJully #GovindSinghDotasra

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch