17 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरठ में करीब 2.5 लाख दीये जलाए गए। सूरजकुंड पार्क समेत कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। रिपोर्टों के मुताबिक, कमिश्नर, DM, SSP समेत कई सरकारी अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और दीये जलाए। एक तरफ यह BJP का राजनीतिक अभियान था, दूसरी तरफ इसमें सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी दिखी। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों का किसी राजनीतिक दल के अभियान में इस तरह शामिल होना उचित है? #Meerut #AshirwadKaDiya #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch