दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार और बीजेपी (BJP) विधायक रविंदर सिंह नेगी के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। सदन के भीतर दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। विपक्ष (AAP) ने बीजेपी विधायक पर आरोप लगाते हुए इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है, वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सख्त चेतावनी दी है। लोकतंत्र के मंदिर यानी विधानसभा में विधायकों के इस व्यवहार और हंगामे पर आपकी क्या राय है? कमेंट में ज़रूर बताएं। #DelhiAssembly #AamAadmiParty #BJP #RekhaGupta #ArvindKejriwal
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch