Molitics

@moliticsindia

अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पेशेवर बनाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ​दिसंबर 1986 में फाइटर पायलट के रूप में वायुसेना में शामिल हुए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का सैन्य करियर करीब 38 वर्षों का रहा है। मई 2025 के 'ऑपरेशन सिंदूर' में वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख के तौर पर बेहतरीन भूमिका के लिए उन्हें 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया था। इस पद के लिए देशभर से आए 5,585 आवेदनों में से कड़ी तकनीक आधारित स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद उनके नाम का चयन किया गया। अब वे मंदिर ट्रस्ट के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और बड़े धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन की कमान संभालेंगे। ​#RamMandir #Ayodhya #JeetendraMishra #OperationSindoor #RamMandirTrust

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch