एक तरफ बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस ने FIR दर्ज की और 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। दूसरी तरफ सरकार की ओर से “लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह सुरक्षित” होने की बात कही जा रही है। सवाल यही है-अगर बीच सड़क पर नाबालिग बेटी को घेरकर उसके साथ ऐसी हरकत हो रही है, तो आखिर सुरक्षित किसे कहा जा रहा है? जमुई की घटना ने बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। #Bihar #Jamui #LawAndOrder #WomenSafety #BiharCrime
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch