दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली DTC (दिल्ली परिवहन निगम) बसों के पहिए संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) ड्राइवरों की हड़ताल के कारण थम गए हैं। ड्राइवरों का आंदोलन 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जिसके चलते राजधानी भर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है और रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी ड्राइवरों की मुख्य मांगें— संविदा व्यवस्था खत्म कर नौकरी पक्की करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, दिहाड़ी व वेतन में बढ़ोतरी और ड्राइवरों के लिए मेडिकल सुविधाएं प्रदान करना है। ड्राइवरों का आरोप है कि सालों से काम करने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी बुनियादी सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि दिल्ली सरकार उनकी मांगों पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठी है। #DTCStrike #DelhiBusses #DelhiTransport #ContractualWorkers #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch