Molitics

@moliticsindia

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से पीड़िता और उसके परिजनों के साथ तस्वीर साझा की गई, जिसे बाद में हटा दिया गया। तेजस्वी ने इसे POCSO एक्ट का उल्लंघन बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की। POCSO की धारा 23 में बच्चे की पहचान बताने वाली तस्वीर, नाम, पता या परिवार से जुड़ी जानकारी प्रकाशित करने पर रोक है। #JamuiCase #BiharNews #POCSOAct #TejashwiYadav #SamratChoudhary

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch